संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में 96 हजार पांडुलिपियों का डिजिटलाइजेशन शुरूः मिल गई 5 करोड़ की पहली किश्त
Sadar, Varanasi | Mar 19, 2024 संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 96 हजार प्राचीन रेयर पांडुलिपियों के संरक्षण का काम शुरू हो गया है। तीन स्टेप में ये काम होगा। पहले में लिस्टिंग, दूसरे में कंजर्वेशन और तीसरे में डिजिटलाइजेशन। इसके लिए आज विश्वविद्यालय में 15 दिन की एक वर्कशॉप की शुरुआत हुई। इसमें 40 कर्मचारियों को पांडुलिपि संरक्षण के काम की ट्रेनिंग दी जा रही है।