टीचर की हत्या से गुस्सा, काशी में रुका बोर्ड-कॉपियों का मूल्यांकनः वाराणसी में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं शिक्षक
Sadar, Varanasi | Mar 19, 2024 मुजफ्फरनगर में वाराणसी के शिक्षक धर्मेंद कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो हाईस्कूल बोर्ड एग्जाम की कॉपियां लेकर मुजफ्फनगर पहुंचे थे। उसी दौरान कपियों की सुरक्षा में लगे कॉन्स्टेबल से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हुई। कॉन्स्टेबल ने कार्बाइन गन से उनकी हत्या कर दी। इस घटना की सूचना जब वाराणसी में कॉपी जांच रहे शिक्षकों को मिली तो हड़कंप मच गया।