कैथी स्थित भंदहा कला में तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न, तीन राज्यों के 30 कार्यकर्ता हुए शामिल
Sadar, Varanasi | Mar 19, 2024 सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में भंदहा कला (कैथी) ग्राम स्थित संस्था के प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित युवाओं का तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को सम्पन्न हुआ। 17 से 19 मार्च तक आयोजित इस शिविर में उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से आये कुल 30 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।