BHU में सुंदर कांड पाठ को लेकर बवालः प्राक्टोरियल बोर्ड ने बंद कराया कार्यक्रम; माइक, पूजा का सामान हटवाया
Sadar, Varanasi | Mar 19, 2024 काशी हिंदू विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर मंगलवार को सुंदर कांड का पाठ करने को लेकर बवाल हो गया। 5 दिनों से धरने पर बैठे छात्र सुंदर कांड का पाठ कर रहे थे, तभी प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम आ धमकी और माइक बंद करा दिया गया। टीम ने स्पीकर भी छीन लिए और मौके पर पूजा-पाठ के लिए सजाए गए फूलों को भी वहां से हटा दिया।