गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग हुई तेज, रामनगर में पदयात्रा निकाल शंकराचार्य का किया समर्थन
Sadar, Varanasi | Mar 18, 2024 गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग अब काशी में भी तेज होने लगी है। एक ओर जहां ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इस मुद्दे को लेकर वृदांवन से दिल्ली तक नंगे पांव पंद्रह दिवसीय यात्रा कर रहे हैं। वहीं काशी के रामनगर में भी कई लोगों ने पदयात्रा निकालकर शंकराचार्य की मांग का समर्थन किया।