मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में ताजिया अखाड़ा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रशासन ने जुलूस के दौरान डीजे, भाला, तलवार एवं अन्य खतरनाक हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी तथा सभी समितियों को लाइसेंस प्राप्त कर निर्धारित मार्गों से ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया।
पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सीसीटीवी, ड्रोन एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। प्रशासन एवं अखाड़ा समिति प्रतिनिधियों ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
@iprdbihar
#begusarai
@begusarai_police