चरपोखरी: चरपोखरी अस्पताल में लापरवाही का वीडियो वायरल, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग घंटों लाइन में बेहाल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी से एक बार फिर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद रहने के कारण दर्जनों की संख्या में मरीज, खासकर गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग, घंटों लंबी लाइन में खड़े रहने को मजबूर दिखे। सोमवार की दोपहर 1:00 के करीब मौके पर मौजूद गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों ने बताया कि वे काफी समय से लाइन में खड़े हैं।