🌱 सिर्फ 6 रुपए में हरियाली का तोहफा! नवलगढ़ वन विभाग की नर्सरी में तैयार ढाई लाख पौधे, घर-आंगन को मिलेगा नया जीवन 🌳
नवलगढ़। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने बड़ी पहल की है। नवलगढ़ वन विभाग की सरकारी नर्सरी में ढाई लाख पौधे तैयार किए गए हैं, जिन्हें आमजन को बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
वन विभाग की नर्सरी में पौधों की कीमत मात्र 6 रुपए से शुरू होकर 15 रुपए तक रखी गई है, ताकि हर व्यक्ति आसानी से पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने में अपना योगदान दे सके।
खास बात यह है कि वन विभाग द्वारा तैयार किए गए ये पौधे स्थानीय वातावरण के अनुकूल हैं, जो क्षेत्र की सर्दी और गर्मी दोनों मौसम को आसानी से सहन कर सकते हैं।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और प्रकृति को हरा-भरा बनाने में सहयोग करें। कम कीमत में मिलने वाले ये पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेंगे। 🌿
#ShekhawatiPost #nawalgarh #jhunjhunu #trees