गाज़ियाबाद: थाना टीलामोड़ पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के आरोप में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, बरामद की 1 चोरी की मोटर साइकिल
थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे चेकिंग के दौरान मैनुअल इनपुट व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शोएब मलिक और मो ० अशरफ नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को भौपुरा दिल्ली अन्तर्राज्यीय बार्डर से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।