बाह: झोरियन गांव में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव झोरियन में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन जांच में पता चला कि फायरिंग की खबर फर्जी थी। घटना में प्रवेश पुत्र सुरेश, निवासी सवालदास पूरा, घायल हो गया। प्रवेश अपने जीजा हरेंद्र के पास झोंरियाँ गांव गया था।