बाह: बटेश्वर में मूसलधार बारिश ने विधवा का आशियाना तोड़ा, एसडीएम से सरकारी सहायता की मांग
बटेश्वर में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने गरीबों के जीवन को संकट में डाल दिया है। मोहल्ला पजाय की निवासी शारदा देवी, जिनके पति छैल बिहारी का निधन हो चुका है, अपने दो बेटों के साथ रहती हैं। हालिया बारिश के कारण उनका मकान ढह गया है और घर में रखे बर्तन भी मलबे में दब गए हैं। शारदा देवी ने बताया कि उनके दोनों बेटे बाल कटिंग की दुकान करते हैं।