कोल: तलासपुर NH पर धर्म परिवर्तन करने वाले युवक पर फायरिंग मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपितों की तलाश जारी
Koil, Aligarh | Sep 20, 2025 थाना रोरावर क्षेत्र के तलासपुर नेशनल हाईवे पर धर्म परिवर्तन करने वाले युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। पीड़ित व्यक्ति सलमान के द्वारा 2 वर्ष पूर्व अपना धर्म परिवर्तन कर संतोष नाम रखा गया था। शुक्रवार रात्रि संतोष गांव की ओर लौट रहे थे तभी उस पर फायरिंग कर दी जिसमे वह घायल हो गया।