कोल: गभाना में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जेएन मेडिकल में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Sep 20, 2025 गभाना में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जवाहरलाल नेहरू मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब 33 वर्षीय जगबीर सिंह मेहनत मजदूरी किया करते थे। 13 सितंबर को वह गभाना में पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से चल रही अज्ञात वाहन ने जगबीर को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।