कोल: मिशन शक्ति फेस-5 का पुलिस लाइन में हुआ लाइव प्रसारण, नवरात्रि में सादा कपड़ों में मंदिरों में अलर्ट रहेगी पुलिस
Koil, Aligarh | Sep 20, 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान के फेस 5 के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया है। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का अलीगढ़ की पुलिस लाइन में लाइव प्रसारण कराया गया। पुलिस लाइन सभागार में सैकड़ो पुलिसकर्मी और अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान फेस 5 को लाइव सुना।