कोल: पुलिस लाइन में नवागत एसएसपी ने की प्रेसवार्ता, कहा- काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
Koil, Aligarh | Sep 20, 2025 पुलिस लाइन में नवागत एसएसपी नीरज जादौन ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया है। नवागत एसएसपी नीरज जादौन शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंचे थे और कार्यभार ग्रहण किया। शनिवार दोपहर एसएसपी ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया और पत्रकारों से जिले भर का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।