चूरू: रतननगर तिराहे पर कार-बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल, तीनों युवक देपालसर मंदिर से लौट रहे थे
Churu, Churu | Nov 10, 2026 चूरू के रतननगर तिराहे के पास बीती रात कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। तीनों युवक आपस में चचेरे भाई थे और देपालसर मंदिर में दर्शन कर वापस अपने गांव नेठवा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक कार से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।