शामली: बंतीखेड़ा गांव में प्लॉट पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा, 18 नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज
Shamli, Shamli | Aug 16, 2026 शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बनते खेड़ा में 147 गज के प्लाट पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच झगडा हो गया। मामला दो भाइयों उम्मेद और रियासत के परिवारों से जुड़ा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।