जमुई: बनौली गांव में वज्रपात से बच्ची की हुई मौत, डीएम के आदेश पर पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jul 2, 2026 बनौली गांव में वज्रपात से अनिल सिंह की पुत्री किरण उर्फ पंचा कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका बच्ची के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां रात होने पर डीएम के आदेश के बाद बुधवार की देर रात 10 बजे बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।