जमुई: झाझा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक घायल, सदर अस्पताल से पटना रेफर
Jamui, Jamui | Nov 5, 2024 झाझा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की रात 1 से 2 के बीच ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए आरपीएफ के जवानों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर होते देख इलाज कर रहे चिकित्सक ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घायल की पहचान भोजपुर जिले के अमरहुआ गांव निवासी 26 शुभम कुमार मौर्य के रूप मे हुई है।