अशोकनगर जिले के बहेरिया गांव के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। अचानक बाइक के सामने पशु आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तरावली गांव निवासी 40 वर्षीय धारु अहिरवार बमनावर से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे बहेरिया के पास यह हादसा हुआ।