बदायूं: बदायूं जिला अधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिए दिए दिशा निर्देश
Budaun, Budaun | Jun 4, 2025 बदायूँ जिलाधिकारी अवनीश राय ने जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि पाइप पेयजल योजना अन्तर्गत किए जाने वाले गड्ढों को समयानुसार भरवाया जाए ताकि आमजन को उससे कोई परेशानी ना हो। अधिकारियों को कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए