बदायूं: अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी द्वारा ठगी की शिकार महिलाएं सदर विधायक के साथ SSP से मिलने पहुंची
Budaun, Budaun | Jun 4, 2025 बदायूं के सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के साथ अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी द्बारा ठगी की शिकार महिलाएं एसएसपी ऑफिस एसएसपी से मिलने पहुंची। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ठगी की शिकार सभी महिला को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह से मिलवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी के निदेशक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।