बदायूं: सांड़ी गांव के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, किशोरी व महिला गंभीर घायल, भेजा गया जिला अस्पताल
Budaun, Budaun | Jun 4, 2025 बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के सांड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे दबकर किशोरी व महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल भेजा गया। घायल ई रिक्शा सवार लता पुत्री होरीलाल और बजदेवी पत्नी प्रेम पाल निवासी ककराला वार्ड नंबर 7 की रहने वाली हैं।