बदायूं: बदायूँ में स्टेशन तिराहे पर पुराना विशाल नीम का पेड़ मोबाइल शॉप पर गिरा, बड़ा हादसा होने से टला, कोई जनहानि नहीं हुई
Budaun, Budaun | Jun 4, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के स्टेशन तिराहे के पास मोबाइल शॉप पर एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर गया। ग़नीमत रही की दुकान बंद थी जनहानि नहीं हुई। दुकान को भारी नुकसान हुआ। आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। पेड़ काफी पुराना था। पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया। प्रशासन ने तत्काल क्रेन मंगवाकर राहत कार्य शुरू करवा दिया।