**छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण**
**साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश**
भागलपुर में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने नगर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
प्रशासन का उद्देश्य छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि लोक आस्था का महापर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
**News banka 2:0**
#Bhagalpur #ChhathPuja2026 #BhagalpurAdministration #AlankritaPandey #PramodYadav #ChhathMahaparv #BiharNews
Amarpur, Banka | Nov 13, 2026