सागर नगर: चैत्र नवरात्रि का आगाज, शहर के देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
रविवार से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो गए हैं। सागर शहर के पुरव्याउ स्थित मां बीजासेन मंदिर, चकराघाट स्थित माँ शीतला माता मंदिर शहर के अलग-अलग स्थानो पर विराजमान देवी मां के मंदिरों में सुबह 4:00 बजे से ही बड़ी संख्या में महिला भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर मां को जल चढ़ाकर पुष्प अर्पित कर विधि विधान पूर्वक पूजन किया।