सागर नगर: भगवान झूलेलाल मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन
आज सर्व सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। रविवार दोपहर 1:00 बजे सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ भगवान झूलेलाल मंदिर परिसर संत कंवरराम वार्ड पहुंचे जहां जन्म उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए,उन्होंने भगवान श्री झूलेलाल जी से जनकल्याण की कामना की।