🚨 हजपुरा बाजार में वर्षों से बंद पड़ा सुलभ शौचालय!
अंबेडकर नगर के हचपुरा चौराहे पर आम जनता की सुविधा के लिए बनाया गया सुलभ शौचालय कई वर्षों से बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक निर्माण और लोकार्पण के बाद से इसका नियमित संचालन नहीं हो पाया।
बाजार में आने वाले ग्रामीणों, राहगीरों और खासकर महिलाओं को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है। शौचालय की बिल्डिंग अभी भी ठीक नजर आती है, लेकिन बंद होने के कारण इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा।
स्थानीय लोगों में इसे लेकर नाराजगी है और जिम्मेदार विभाग से जल्द शौचालय खुलवाकर नियमित संचालन शुरू कराने की मांग की जा रही है।
📍 हचपुरा बाजार, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश
#AmbedkarNagar #Hachpura #HachpuraBazar #AmbedkarNagarNews #UPNews UttarPradeshNews LocalNews PublicIssue
Akbarpur, Ambedkar Nagar | Sep 12, 2026