BSP-AIMIM गठबंधन पर बड़ा सियासी संकेत! 🔥
2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा सवाल—क्या BSP और AIMIM आने वाले दिनों में साथ आ सकते हैं?
जब बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल से पूछा गया कि क्या असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के लिए भविष्य में BSP के दरवाजे खुले हैं और दोनों के बीच गठबंधन की संभावना बन सकती है, तो उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय बहन कुमारी मायावती जी ही करेंगी।
विश्वनाथ पाल ने कहा कि BSP गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ेगी और बहन जी को मुख्यमंत्री बनाएगी।
वहीं समाजवादी पार्टी के ‘बी-टीम’ वाले आरोपों पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि BSP हो या AIMIM, चुनाव लड़ना हर राजनीतिक दल का लोकतांत्रिक अधिकार है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसके रवैये को ‘दोगला चेहरा’ बताया।
क्या 2027 में BSP-AIMIM के बीच गठबंधन की नई सियासी तस्वीर देखने को मिलेगी? 👀
आपकी राय क्या है? कमेंट में बताएं।
UP45 NEWS — Voice of the People