हनुमानगढ़: ग्राम पंचायत रामसरा नारायण के चक 20 एचएमएच क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की, धरने की चेतावनी
ग्राम पंचायत रामसरा नारायण के चक 20 एचएमएच क्षेत्र के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की ओर से बिना पूर्व सूचना लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाने की मांग उठाई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सोमवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण/अधिशाषी अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की मांग की।