गभाना: क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर नकदी व जेवरात की चोरी, अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने का आरोप
गभाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सनसनीखेज वारदात का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि मंगलवार रात में करीब एक बजे घर में अकेला पाकर चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर बंधक बनाया, मारपीट की और उसके वस्त्र उतारकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।