संभावना स्कूल में बनी राखियो को दानापुर कैंट में फौजी भाइयों को सौंपा गया
संभावना स्कूल की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह, कर्नल राणा प्रताप सिंह एवं संजीव सिन्हा ने संयुक्त रूप से सौंपी राखी
सिग्नल कोर के कर्नल अमरदीप सिंह एवं कर्नल बदानी को प्रतिक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
फोटो-
आरा। स्थानीय शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में गत दिनों आयोजित चार दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला में तैयार राखियो को आज फौजी भाईयों को सौंप दिया गया। संभावना स्कूल की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह, कर्नल राणा प्रताप सिंह एवं सर्जना न्यास बोर्ड के संजीव सिन्हा ने संयुक्त रूप से कार्यशाला में तैयार उत्कृष्ट राखियों को पटना के दानापुर आर्मी कैंट में सिग्नल कोर के कर्नल अमरदीप सिंह एवं कर्नल बदानी को सौंपा। इस दौरान संभावना स्कूल की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने भोजपुरी पेंटिंग पीडिया पर आधारित राखी का प्रतीक चिन्ह कर्नल अमरदीप सिंह एवं कर्नल बदानी को प्रदान किया गया। बता दें की चार दिवसीय कार्यशाला राखी मेकिंग कार्यशाला में वर्ग 6 से लेकर 12वीं तक के 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिसमें 1120 राखियों का निर्माण किया गया था। भोजपुरी पेंटिंग पीडिया पर आधारित हस्तनिर्मित राखी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
Arrah, Bhojpur | Aug 27, 2026