आरा के VIP होटल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10-12 लोग हिरासत में; होटल सील
नवादा थाना से महज कुछ दूरी पर हुई छापेमारी, अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; होटल मालिक गिरफ्तार
आरा। नवादा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित होटल वीआईपी में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को होटल में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने करीब दो बजे होटल में छापेमारी की।
Arrah, Bhojpur | Aug 27, 2026