✨ कविताओं की गूंज, हास्य के ठहाके और दीपावली की खुशियां… SPS इंटरनेशनल में सजा शानदार कवि सम्मेलन!
SPS इंटरनेशनल और ARS DEVELOPERS की ओर से कवि सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कवियों की शानदार प्रस्तुतियों का आनंद उठाया।
देश के जाने-माने कवियों ने अपनी कविताओं, हास्य और व्यंग्य के माध्यम से दर्शकों को खूब हंसाया। साथ ही अपनी रचनाओं के जरिए सामाजिक एकता, भारतीय संस्कृति, संस्कारों और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और अपने संस्कारों से जुड़ी रहें तथा समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत हो।
🎭 कविता, संस्कृत�
Palwal, Palwal | Nov 2, 2026