अशोक नगर: गला रेतकर हत्या के बाद बवाल, आरोपी की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार; अस्पताल चौराहे पर 2 घंटे चक्काजाम
अशोकनगर में बीती रात मंदसौर मिल पर 22 वर्षीय अभिषेक उर्फ बबलू कुशवाहा की हत्या के बाद शनिवार को सुबह 9 बजे से परिजनों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। अस्पताल चौराहे पर करीब दो घंटे 11 बजे तक चक्का जाम कर उन्होंने आरोपी कल्लू कुशवाहा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और शव लेने से इनकार कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।