पाटी: बुदी के प्राचीन कातर माता मंदिर में नवमी पर पहली बार हुई महाआरती,श्रद्धालुओं की लगी भीड़।
Pati, Barwani | Oct 19, 2026 पाटी ब्लॉक मुख्यालय से सिर्फ एक किमी दूर ग्राम बुदी का प्राचीन कातर माता मंदिर गांव की पहचान बन चुका है। यह मंदिर पहले रियासतकालीन छोटा सा बना था। पहाड़ी से पत्थर गिरने पर मंदिर क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणांे व श्रद्धालुओं ने दोबारा मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। लोगों की आस्था होने से यहां पर बुदी सहित पाटी के श्रद्धालु रोजाना दर्शन व पूजन करने के लिए आते हैं।