बेलहर: सरसड्डा गांव में आपसी विवाद में माता पिता और पुत्री को मारपीट कर किया जख्मी थाना में 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Belhar, Banka | Feb 15, 2024 थाना क्षेत्र के सरसड्डा गांव में आपसी विवाद में 2 लोगों ने मिलकर पिता बासुकी तांती, माता रानी देवी और पुत्री काजल देवी को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी जख्मी का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस संबंध में रानी देवी ने थाना में केस दर्ज कराकर गांव के ही धर्मेंद्र तांती और खुशबू देवी पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।