जहानाबाद: कुतवन चक में एडवांस लेकर प्लंबर का काम न करने पर घर में घुसकर मारपीट, नगर थाने में मामला दर्ज
जहानाबाद: कुतबन चक के एक परिवार ने नगर थाना पहुंचकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका लड़का बलवीर एक प्लंबर के यहां काम करता था और कुछ एडवांस पैसा लिया था, लेकिन काम पर नहीं गया। इसी बात से नाराज प्लंबर दुकानदार घर में घुस आया और बलवीर समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कार्रवाई जारी।