कानपुर: बर्रा में ट्रक ने पीछे से एक स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार एक युवक की हुई मौत और एक हुआ घायल
बर्रा के बर्रा गांव में ट्रक ने पीछे से स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवाद दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें गुजैनी निवासी राहुल की हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बहनोई मनोज ने बुधवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि मृतक का अंतिम संस्कार के बाद वह थाने में तहरीर देंगे।