कानपुर: नव वर्ष के मौके पर महापौर ने वार्ड एक में जनता दरबार लगाया, कोपरगंज इलाके के लोगों की सुनी समस्याएं
नव वर्ष के मौके पर महापौर प्रमिला पांडे ने वार्ड एक में सोमवार दोपहर 1 बजे जनता दरबार लगाया,नववर्ष की शुरुआत पर उन्होंने गौ पूजन कर कोपरगंज इलाके के लोगों की समस्याएं सुनी...इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी भी महापौर के साथ मौजूद रहे...स्थानीय जनता ने मार्ग प्रकाश, सीवर जैसी कई समस्याएं महापौर के समक्ष रखी।