कानपुर: कोहना में रेस्टोरेंट में हुई मारपीट, युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए की शिकायत
कोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रेस्टोरेंट में नशेबाजी के साथ मारपीट हो गई।एक पक्ष की युवती ने छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया और पुलिस से शिकायत की।रेस्टोरेंट में कारोबारी अपनी पत्नी व मित्रों के साथ पहुंचे थे।व्यापारी के पत्नी के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है।थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 10:00 बजे बताया प्रकरण की जांच की जा रही है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।