बहनों ने अपने भाई की दीर्घायु उम्र के लिए किया कर्मा एकादशी का व्रत
औरंगाबाद: आज करमा एकादशी के पावन अवसर पर मदनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत खिरियावां के मानवघाट में करमा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। महिलाओं और युवतियों ने रंग-बिरंगी साड़ियों में सज-धज कर करम डाली की पूजा-अर्चना की। मंगलवार को शाम करम डाली के चारों ओर घूम-घूम कर सभी ने पारंपरिक करमा लोक नृत्य किया और लोकगीत गाए।
मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाता है। इस पर्व को लेकर गांव में काफी उत्साह देखा गया।
Madanpur, Aurangabad | Sep 22, 2026