मैनपुरी: भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने दिया बयान - मैनपुरी लोकसभा को सैफई परिवार ने यादवों के नाम पर ठगने का किया काम
लगातार यादव समाज से एक के बाद एक लोग BJP में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को मैनपुरी में BJP कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की मैनपुरी लोकसभा को सैफई परिवार ने यादवों के नाम पर ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा की अब यादव समाज BJP के साथ जुड़कर BJP को मजबूत करने का काम करेगा।