मैनपुरी: मैनपुरी दीवानी में तारीख पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मीडिया से बात करते हुए दिए कई बयान
बुधवार को दीवानी में तारीख करने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कई बड़े बयान दिए हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा विधायकों के द्वारा दिए गए वोट पर जानकारी दी है। तो वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी पूरी तरीके से घबराई हुई है।