मैनपुरी: क्रॉस वोटिंग पर बागी नेताओं को कुकुरमुत्ता कहे जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा- इन सब का समय खत्म होने वाला है
राज्य सभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग पर सपा के एक बड़े नेता द्वारा बागी नेताओं को कुकुरमुत्ता कहे जाने पर मैनपुरी में पूर्व कैबिनेट मंत्री व भोगांव विधानसभा से बीजेपी के विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि जब विनाश काल आता है तो बुद्धि विपरीत हो जाती है। इनका समय अब खत्म होने वाला है। अब सिर्फ़ भगवा लहराएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा सिस्टम बनाया जा रहा है जिससे परीक्षा का पेपर लीक नहीं होगा।