मैनपुरी: बिजेपी अखिल भारती यादव महासभा के प्रदेश महासचिव विनीत यादव ने मैनपुरी पहुंचे पत्रकारों से की वार्ता, सपा पर साधा निशाना
बुधवार को मैनपुरी पहुंचे बीजेपी अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव विनीत यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई है। तो वहीं समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा गरीबों की मदद करती है। और योगी मोदी की जो नीति चल रही है। वह सभी लोगों के हित के लिए काम कर रही है।