सहसवान: सहसवान क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को दी राहत
सहसवान क्षेत्र में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी के चलते लोग काफी परेशान थे। अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीना दुभर हो गया है। विगत 03 दिन से हो रही बरसात से तापमान में भी गिरावट आई है। खेतों की तरफ देखा जाए तो खेतों और पेड़ों पर हरियाली नजर आ रही है। जैसे की अनुमान है आने वाले दिनों में लोगों को और गर्मी से राहत मिलेगी।