देहरादून: कांग्रेस ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना को लेकर भाजपा सरकार पर लचर और लापरवाह हवाई सेवा का लगाया आरोप
हैलीकॉप्टर दुर्घटना को लेकर अत्यंत दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए पूरी तरह से उत्तराखंड की भाजपा सरकार की लचर व लापरवाह हवाई सेवा नियमावली है यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने सुबह तड़के हुई हैली दुर्घटना की सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग से आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के बाद जारी अपने बयान में कही।