देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की, दिए निर्देश
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रखने के निर्देश दिये हैं। चार धाम में लगे सभी हेली ऑपरेटरों एवं पायलटों के उच्च हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच होगी एवं सभी हेली ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद ही पुनः हेली सेवा को सुचारु किया जाएगा।