हमीरपुर: मुख्यालय के डिपो स्टैंड में गलत दिशा में बस पार्किंग को लेकर चालकों के बीच हुई मारपीट।
आज किदवई नगर डिपो के बस चालक मनोज जो बस लेकर हमीरपुर डीपो आए थे तथा हमीरपुर बस केंद्र प्रभारी रणविजय के मध्य बस को बस पार्किंग तरीके से लगाने के संबंध में विवाद हो गया। ड्यूटी पर लगे पुलिस बल के द्वारा दोनों पक्षों को शांत कराया गया तथा दोनों पक्षों के द्वारा आपसी सहमति से मतभेद को दूर कर लिया गया है। बस चालक की डंडे से पिटाई होने की पुष्टि नहीं हो पाई।